आदतन वह आज भी ऑनलाइन था फेसबुक पर। रात के लगभग 9:12 बजे थे और तभी उसके मैसेज बॉक्स में लिखा आया, 'हैलो।' यह उसी का मैसेज था जिसने बीती रात यह कहा था कि आपके साथ टाइमपास करने के लिए ही चैट कर रही हूं और उसने उसे बाय बोल दिया था। उसने दो मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया उस मैसेज का। इस दौरान वह सोचता रहा कि बात शुरू की जाए या नहीं। आखिरकार उसने जवाब दिया, 'हैलो, कैसी हो?' दूसरी तरफ से झट से जवाब आया, 'अच्छी हूं, तुम कैसे हो? मेरे सच बोलने से गुस्सा क्यों हो गए थे कल?' उसने जवाब दिया, 'हां, लेकिन अब नहीं हूं, क्योंकि तुमने कम से कम सच तो बोला।' जवाब में लिखा आया, थैंक्यू, बाद में बात करती हूं। आज मुझे नींद आ रही है। गुड नाइट। बाय।' एक बार फिर उस अनजान से बात शुरू होने के बाद वह बहुत खुश था।#इंदौरडायरी - 16
No comments:
Post a Comment