रात में अचानक वह उठकर बिस्तर पर बैठ गया। उसे लगा जैसे सिरहाने में पडा उसका मोबाइल फोन घनघना रहा है। उसने देखा, लेकिन उसकी लाइट नहीं जल रही थी। फिर भी उसने मोबाइल की कॉल लिस्ट देखी कि कहीं मिस्ड कॉल में उसका नंबर तो नहीं है। आखिर उसकी आदत जो थी देर रात में उससे बात करने की।#इंदौरडायरी-2
No comments:
Post a Comment